स्‍वाइन फ्लू समाचार 19.08.2009

स्‍वाइन फ्लू इन्फ्लुएन्जा ए (एच1एन1) की 19 अगस्त, 2009 तक की ताजा स्थिति

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 135 देशों से 6 अगस्त, 2009 तक स्‍वाइन फ्लू इन्फ्लुएन्जा ए(एच1एन1) के प्रयोगशाला द्वारा पुष्टि किए हुए 1,77,457 मामलों की जानकारी दी है और इससे 1462 मौतें हो चुकी हैं।

कल प्रयोगशाला द्वारा पुष्ट स्‍वाइन फ्लू के 216 मामले रिपोर्ट किये गये जिनमें मुम्बई के 48, पुणे के 36, नासिक के 3, औरंगाबाद के 3, राजकोट के 3, लातूर के 3, नादेड़ के 2, नागपुर के 13, धुले के 5, चेन्नई के 30, कोयम्बटूर के 9, दिल्ली के 25, बंगलौर के 17, मंगलौर का 1, गुडगांव के 3, सूरत के 2, बुलदन का 1, रत्नागिरी के 2, बीड के 2, अहमदनगर का 1, कोल्हापुर का 1, सतारा का 1, डिब्रूगढ का 1, जामनगर का 1, वडोदरा का 1, अहमदाबाद का 1 और दमन का 1 मामला है।

स्‍वाइन फ्लू से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की भारत देश में 22 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग जारी है । 18 अगस्त, 2009 को 37,082 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी जिनमें से 30,599 यात्री प्रभावित देशों से थे । इन हवाई अड्डों पर 83 काउंटरों पर 225 डॉक्टर तथा 172 अर्ध्द-चिकित्साकर्मी तैनात हैं । कुल मिलाकर अब तक 49,28,685 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है ।

अबतक दिल्ली में स्‍वाइन फ्लु के 25 मामले हैं जिनमें से तीन विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक मामला 20 वर्षीय पुरूष का है जो लंदन से दिल्ली आया। दूसरा मामला 10 वर्षीय लड़के का है जो चीन की यात्रा का इतिहास है और तीसरा मामला 23 वर्षीय महिला का है जो स्पेन और फ्रांस की यात्रा की थी।

कल दिनभर जो स्‍वाइन फ्लू मामले रिपोर्ट किये गये वे सभी यहीं रहकर संक्रमण की चपेट में आये थे। उनका विदेश यात्रा से कोई संबंध नहीं है।

अब तक इस बीमारी से कुल 28 मौतें हुई हैं जिनमें से पुणे में 13,बंगलौर में 5, मुम्बई में 3,नासिक में 3, अहमदाबाद में 1, चेन्नई में 1, वडोदरा में 1, और त्रिवेन्द्रम में 1 ।

अब तक 11,724 लोगों का परीक्षण किया गया है जिनमें से 2242 मामले इन्फ्लएुन्जा एएच1एन1 से संक्रमित पाए गए हैं। 11,724 लोगों में से 784 लोगों के मामले हवाई अड्डे पर की गई स्क्रीनिंग के दौरान सामने आए। 1,663 मामले में संक्रमण कारण है और शेष मामले में संक्रमित व्यक्तियों ने स्वयं रिपोर्ट की थी। 2242 पॉजिटिव मामलों में से 758 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एक केन्द्रीय दल महाराष्ट्र में तैनात है जो जन स्वास्थ्य संबंधी उचित कदम उठाने में राज्य सरकार की सहायता कर रहा है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.